औरंगाबाद(नगर) : विधानसभा चुनाव जिन वाहन मालिकों का वाहन चुनाव कार्य में लिया गया था, उन्हें अब तक वाहनसें का किराया नहीं मिला है, तो वे लॉगबुक जमा कर अपना दावा आपत्ति आठ नवंबर तक दर्ज करा सकते हैं.
जिलाधिकारी कंवल तनुज ने कहा है कि प्रखंड स्तरीय वाहन कोषांग में लॉगबुक जमा करें, इसके बाद उन्हे तत्काल पैसा दे दिया जायेगा. बाद में किसी तरह का दावा मान्य नही होगा. जो लोग जिलास्तरीय वाहन कोषांग में लॉगबुक जमा कराना चाहते हैं वे जमा करा सकते है. पैसा उपलब्ध है. बताते चले कि चुनाव में 4100 के करिब वाहनों का उपयोग किया गया था.इनमे से 60 फीसदी लोगों का पैसा दिया गया है.
