पानी से धान की कटनी में परेशानी दाउदनगर(औरंगाबाद): एक तरफ सोन नहर के निचले क्षेत्र के किसान पानी के लिए तरस रहे है वहीं दाउदनगर प्रखंड के किसान नहरों के बंद नहीं होने से परेशान है. गोरडीहा पंचायत मुखिया भगवान सिंह ने बताया कि नहर में पानी रहने से धान के खेतों में पानी बह रहा है.जिसके कारण अभी तक पैरा फसल की बुआयी नहीं की गयी है. धान की फसल पक कर तैयार हो गयी है. खेत गीला रहने के कारण धान की कटाई करना संभव नहीं हो पायेगा.अंछा ग्राम निवासी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि हमलोगों के यहां हार्वेस्टर मशीन से धान की फसल की कटाई की जाती है.धान की फसल अब पक कर तैयार है.परंतु नहर बंद नहीं होने के कारण खेतों में पानी बह रह रहा है. नालियों के टूटे होने के कारण बंद नहीं हो पाती है. जिसके कारण हार्वेस्टर मशीन से धान की कटाई करना संभव नहीं हो पा रहा है. किसानों ने बताया कि पहले अक्तूबर माह के अंत में नहर बंद हो जाता था, जिससे खेत सूख जाते थे. परंतु, इस वर्ष सुखाड़ के चलते निचले क्षेत्रों में पानी जाने के कारण किसानों को काफी परेशानी हो रही है.
पानी से धान की कटनी में परेशानी
पानी से धान की कटनी में परेशानी दाउदनगर(औरंगाबाद): एक तरफ सोन नहर के निचले क्षेत्र के किसान पानी के लिए तरस रहे है वहीं दाउदनगर प्रखंड के किसान नहरों के बंद नहीं होने से परेशान है. गोरडीहा पंचायत मुखिया भगवान सिंह ने बताया कि नहर में पानी रहने से धान के खेतों में पानी बह […]
