अनुपयोगी बना मश्रिरिबिगहा का जलमीनार

अनुपयोगी बना मिश्रिरबिगहा का जलमीनार दाउदनगर(औरंगाबाद). दाउदनगर प्रखंड क्षेत्र के तरार टोले मिश्रिर बिगहा में पांच वर्ष पहले बना जलमीनार अब शोभा की वस्तु बन कर रह गया है. ग्रामीणों ने बताया कि जलमीनार से जलापूर्ति नहीं हो पा रहा है. जलापूर्ति के लिए गांव में पाइप भी नहीं बिछाया गया है. पुरानी जलापूर्ति योजना […]

अनुपयोगी बना मिश्रिरबिगहा का जलमीनार दाउदनगर(औरंगाबाद). दाउदनगर प्रखंड क्षेत्र के तरार टोले मिश्रिर बिगहा में पांच वर्ष पहले बना जलमीनार अब शोभा की वस्तु बन कर रह गया है. ग्रामीणों ने बताया कि जलमीनार से जलापूर्ति नहीं हो पा रहा है. जलापूर्ति के लिए गांव में पाइप भी नहीं बिछाया गया है. पुरानी जलापूर्ति योजना के तहत हर घर में नल द्वारा स्वच्छ पानी सप्लाई करने के लिए इस जलमीनार का निर्माण किया गया था, परंतु सरकारी कर्मचारियों की लापरवाही के कारण अब तक पाइप भी नहीं बिछ पाया है. उन लोगों ने जनप्रतिनिधियों का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया है, परंतु किसी ने ध्यान नहीं दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >