थाने से पूर्व सीएम के पुत्र को मिली जमानत औरंगाबाद (नगर). बिहार सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी के पुत्र संतोष सुमन ने औरंगाबाद नगर थाने में उपस्थित होकर एक मामले में जमानत ली. नगर थाने के दारोगा दशरथ सिंह ने बताया कि संतोष सुमन, कुटुंबा विधानसभा क्षेत्र से हिंदुस्तान अवाम मोरचा के प्रत्याशी हैं. नामांकन के दौरान उन्होंने चुनाव आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया था. इसके बाद एसडीओ सुरेंद्र प्रसाद के निर्देश पर एक दंडाधिकारी के बयान पर नगर थाने में उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. पुलिस ने जांच में मामले को सत्य पाया था. इसके बाद पूर्व सीएम के पुत्र मंगलवार की रात नगर थाना पहुंचे. उन्हें थाने से ही जमानत दी गयी.
थाने से पूर्व सीएम के पुत्र को मिली जमानत
थाने से पूर्व सीएम के पुत्र को मिली जमानत औरंगाबाद (नगर). बिहार सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी के पुत्र संतोष सुमन ने औरंगाबाद नगर थाने में उपस्थित होकर एक मामले में जमानत ली. नगर थाने के दारोगा दशरथ सिंह ने बताया कि संतोष सुमन, कुटुंबा विधानसभा क्षेत्र से हिंदुस्तान अवाम मोरचा के प्रत्याशी हैं. […]
