चरागाह बना पावर सब स्टेशन परिसर

चरागाह बना पावर सब स्टेशन परिसर (फोटो नंबर-4) – ओबरा का पावर सब स्टेशन ओबरा के पावर सब स्टेशन की चहारदीवारी कई जगहों पर टूटी, मरम्मत की उठी मांगजगह की कमी से प्रखंड कार्यालय परिसर में चल रहा बिजली विभाग का कार्यालय प्रतिनिधि, ओबरा (औरंगाबाद)ओबरा प्रखंड मुख्यालय स्थित पावर सब स्टेशन परिसर इन दिनों मवेशियों […]

चरागाह बना पावर सब स्टेशन परिसर (फोटो नंबर-4) – ओबरा का पावर सब स्टेशन ओबरा के पावर सब स्टेशन की चहारदीवारी कई जगहों पर टूटी, मरम्मत की उठी मांगजगह की कमी से प्रखंड कार्यालय परिसर में चल रहा बिजली विभाग का कार्यालय प्रतिनिधि, ओबरा (औरंगाबाद)ओबरा प्रखंड मुख्यालय स्थित पावर सब स्टेशन परिसर इन दिनों मवेशियों का चरागाह बना हुआ है, जिससे कर्मियों को कामकाज करने में परेशानी हो रही है. विद्युतकर्मियों की मानें, तो कई जगहों पर चहारदीवारी टूटी होने के कारण मवेशी के करेंट की चपेट में आने की संभावना बनी रहती है. पावर सब स्टेशन परिसर की चहारदीवारी काफी जर्जर हो गयी है. कई जगहों पर तार टूटा हुआ है. पावर सब स्टेशन परिसर में पर्याप्त जगह नहीं होने के कारण प्रखंड कार्यालय परिसर में बिजली विभाग का कार्यालय संचालित हो रहा है. उपभोक्ता सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता, पंकज कुमार, अधिवक्ता विजय शर्मा, जिला पार्षद प्रतिनिधि गुड्डू कुमार व डॉ रवींद्रनाथ टैगोर ने विभागीय अधिकारियों से पावर सब स्टेशन परिसर की चहारदीवारी की मरम्मत कराने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >