अपराधियों ने सामान लदा ट्रक किया अगवा

औरंगाबाद : उत्तरप्रदेश (यूपी) से किराने का सामान लेकर आ रहे एक ट्रक को अपराधियों ने सोमवार की रात बारुण थाना क्षेत्र से अगवा कर लिया. मंगलवार को ट्रकचालक ओबरा थाना क्षेत्र में एक झाड़ी से अचेतावस्था में मिला, जबकि सहचालक लापता है. उत्तरप्रदेश के फिरोजपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गंगोली के रहनेवाले […]

औरंगाबाद : उत्तरप्रदेश (यूपी) से किराने का सामान लेकर आ रहे एक ट्रक को अपराधियों ने सोमवार की रात बारुण थाना क्षेत्र से अगवा कर लिया. मंगलवार को ट्रकचालक ओबरा थाना क्षेत्र में एक झाड़ी से अचेतावस्था में मिला, जबकि सहचालक लापता है.
उत्तरप्रदेश के फिरोजपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गंगोली के रहनेवाले ट्रकचालक गोलू सिंह के बयान पर बारुण थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. ट्रकचालक ने पुलिस को बताया कि वह यूपी से किराने का सामान लेकर आ रहा था. जैसे ही वह बारुण थाना क्षेत्र के जोगिया व बटाने नदी के बीच पहुंचा.
तो एक वाहन में सवार चार अपराधियों ने ओवरटेक कर ट्रक को रुकवाया. अपराधियों ने उसे व सहचालक को कब्जे में ले लिया और गाड़ी लेकर भाग गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >