ट्रक से टकरायी बस, 12 घायल

ट्रक से टकरायी बस, 12 घायल औरंगाबाद (ग्रामीण)राष्ट्रीय राज मार्ग दो पर मंजुराही गांव के समीप पहले से खड़ा एक ट्रक से यात्रियों से भरी बस टकरा गयी. इस घटना में 12 यात्री घायल हो गये. इनमें तीन लोगों को सदर अस्पताल में इलाज के बाद बड़े अस्पताल रेफर किया गया है. कुछ को परिजनों […]

ट्रक से टकरायी बस, 12 घायल औरंगाबाद (ग्रामीण)राष्ट्रीय राज मार्ग दो पर मंजुराही गांव के समीप पहले से खड़ा एक ट्रक से यात्रियों से भरी बस टकरा गयी. इस घटना में 12 यात्री घायल हो गये. इनमें तीन लोगों को सदर अस्पताल में इलाज के बाद बड़े अस्पताल रेफर किया गया है. कुछ को परिजनों ने घटनास्थल से ही पटना व वाराणसी इलाज के लिए ले गये हैं. साधारण रूप से घायल विनय कुमार, पंकज कुमार, नीरज कुमार, अविनाश कुमार का इलाज सदर अस्पताल में किया गया. घायलों में तीन रायपुरा गांव के हैं. घटना मंगलवार की देर शाम सात बजे के करीब की है. घायलों ने बताया कि औरंगाबाद से डेहरी जाने वाली अश्विनी नामक बस पर सवार होकर जा रहे थे. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मंंजुराही गांव के समीप ट्रक से बस अचानक टकरा गयी. घायलों की मानें तो बस का चालक नशे में था. इधर नगर थाने की पुलिस घटना की सूचना पाकर सदर अस्पताल पहुंची और घायलों से घटना की जानकारी ली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >