स्वास्थ्य व्यवस्था करायें बेहतर दाउदनगर पीएचसी के रोगी कल्याण समिति की हुई बैठक (फोटो नंबर-15) परिचय-रोगी कल्याण समिति की बैठक करते सदस्य दाउदनगर (अनुमंडल)पीएचसी के रोगी कल्याण समिति की बैठक पीएचसी प्रभारी डाॅ दिलचंद चौधरी की अध्यक्षता में हुई. इसमें स्वास्थ्य व्यवस्था बेहतर करने का निर्देश दिया गया. सदस्य मुन्ना अजीज व हाफिज खुर्शीद आल ने 31 अक्तूबर को ‘प्रभात खबर’ में प्रकाशित हिमोग्लोबिन जांच बंद होने से संबंधित रिपोर्ट की चर्चा करते हुए कहा कि अविलंब जांच शुरू करायें. केमिकल व सामग्री के अभाव में कोई भी जांच किसी भी परिस्थिति में बंद नहीं होना चाहिए. स्वास्थ्य प्रबंधक प्रेम प्रकाश दिवाकर द्वारा उन्हें बताया गया कि केमिकल खरीद कर जांच शुरू करा दी गयी है. आवश्यकता अनुसार स्वास्थ्य सामग्रियों को खरीदने की जवाबदेही पीएचसी प्रभारी व स्वास्थ्य प्रबंधक को दी गयी. सदस्यों ने कहा कि आवश्यक रूप से सभी जीवन रक्षक दवाइयां उपलब्ध रहनी चाहिए. नये सिरे से सुविधाओं का बोर्ड लगायें. ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करें कि मरीजों को बाहर से आवश्यक दवाइयां नहीं खरीदना पड़े. सांसद निधि से मिले एंबुलेंस को चालू कराने के लिए नये सिरे से जिला स्वास्थ्य समिति से पत्राचार करने का निर्णय लिया गया. बैठक में प्रहलाद पांडेय, आशा कुमारी के अलावे डाॅ उपेंद्र कुमार सिंह, डाॅ जीएन चौपाल प्रमुख रूप से मौजूद थे.
स्वास्थ्य व्यवस्था करायें बेहतर
स्वास्थ्य व्यवस्था करायें बेहतर दाउदनगर पीएचसी के रोगी कल्याण समिति की हुई बैठक (फोटो नंबर-15) परिचय-रोगी कल्याण समिति की बैठक करते सदस्य दाउदनगर (अनुमंडल)पीएचसी के रोगी कल्याण समिति की बैठक पीएचसी प्रभारी डाॅ दिलचंद चौधरी की अध्यक्षता में हुई. इसमें स्वास्थ्य व्यवस्था बेहतर करने का निर्देश दिया गया. सदस्य मुन्ना अजीज व हाफिज खुर्शीद आल […]
