रफीगंज व गोह में की अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच रफीगंज (औरंगाबाद)रफीगंज शहर में विभिन्न अल्ट्रासाउंड की जांच औरंगाबाद के मेडिकल टीम द्वारा किया गया. रफीगंज हॉस्पिटल रोड अवस्थित शिवम अल्ट्रासाउंड, महाराजगंज रोड न्यू मार्केट में हर्ष नारायण गोपाल अल्ट्रासाउंड व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अवस्थित अल्ट्रासाउंड की जांच की गयी. एसीएमओ बबन कुंवर ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेशानुसार जांच की गयी है, जिसका प्रतिवेदन जिला चिकित्सा पदाधिकारी को सुपुर्द किया जायेगा. वहीं, रफीगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कई महीने से अल्ट्रासाउंड बंद है. इसके बाद गोह प्रखंड में गोला पर न्यू एरिया में अवस्थित तेजस्व अल्ट्रासाउंड, गया रोड में अवस्थित मां विंध्यावासिनी अल्ट्रासाउंड की जांच की गयी. वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोह में चार दिन से अल्ट्रासाउंड बंद पड़ा है. उन्होंने बताया कि जांच में पाये गये तथ्यों का प्रतिवेदन जिला चिकित्सा पदाधिकारी को सुपुर्द किया जायेगा. जांच टीम में ड्रग इंस्पेक्टर जयशंकर प्रसाद भी शामिल थे.
रफीगंज व गोह में की अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच
रफीगंज व गोह में की अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच रफीगंज (औरंगाबाद)रफीगंज शहर में विभिन्न अल्ट्रासाउंड की जांच औरंगाबाद के मेडिकल टीम द्वारा किया गया. रफीगंज हॉस्पिटल रोड अवस्थित शिवम अल्ट्रासाउंड, महाराजगंज रोड न्यू मार्केट में हर्ष नारायण गोपाल अल्ट्रासाउंड व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अवस्थित अल्ट्रासाउंड की जांच की गयी. एसीएमओ बबन कुंवर ने बताया […]
