कांग्रेसी नेता का ब्रेन हेमरेज से मौत

कांग्रेसी नेता का ब्रेन हेमरेज से मौत नवीनगर (औरंगाबाद)स्थानीय निर्वतमान विधायक वीरेंद्र कुमार सिंह के चाचा तोल निवासी पुराने कांग्रेसी रामलगन सिंह 85 वर्षीय की मौत ब्रेन हेमरेज से हो गयी. उनका इलाज पटना पीएमसीएच में चल रहा था. मृतक का अंतिम संस्कार मंगलवार को पुनपुन नदी तट पर अवस्थित नवीनगर श्मशान घाट पर किया […]

कांग्रेसी नेता का ब्रेन हेमरेज से मौत नवीनगर (औरंगाबाद)स्थानीय निर्वतमान विधायक वीरेंद्र कुमार सिंह के चाचा तोल निवासी पुराने कांग्रेसी रामलगन सिंह 85 वर्षीय की मौत ब्रेन हेमरेज से हो गयी. उनका इलाज पटना पीएमसीएच में चल रहा था. मृतक का अंतिम संस्कार मंगलवार को पुनपुन नदी तट पर अवस्थित नवीनगर श्मशान घाट पर किया गया. पुराने कांग्रेस नेता के निधन पर अंतिम संस्कार में विधायक वीरेंद्र सिंह, पूर्व मुखिया विंदेश्वर सिंह, कुमार अवधेश सिंह, सूर्यवंश सिंह, तोल पैक्स अध्यक्ष अविनाश उफ छोटू कुमार, रामनाथ समेत कई लोग शामिल थे. इनके निधन पर कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष रवींद्र पांडेय, श्याम बिहारी सिंह, संतन सिंह, राजेंद्र सिंह, सत्येंद्र सिंह, रंजीत कुमार समेत कई लोगों ने शोक संवेदना प्रकट किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >