सिरिस बाजार में सड़क की हालत खराब बारुण (औरंगाबाद) बारुण प्रखंड की भोपतपुर पंचायत के सिरिस बाजार का रोड बहुत पहले ईंट से सोलिंग हुई थी, लेकिन मरम्मत नहीं होने से रोड काफी क्षतिग्रस्त हो गया है. सिरिस बाजार की नाली व रोड दोनों एक में मिल गया है. नाली टूटने की वजह से नाली का गंदा पानी रोड पर आकर जमा हो जाता है, जिसके वजह से आने-जाने में लोगों को मुश्किलें होती है. सिरिस निवासी उदय नारायण सिंह, राजू सिंह, हरिओम ने बताया कि हमेशा रोड पर पानी होने से आने जाने में काफी परेशानी होती है. दिन पर दिन रोड क्षतिग्रस्त होती जा रही है. इस बारे में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया गया है, लेकिन समाधान में केवल आश्वासन मिला.
सिरिस बाजार में सड़क की हालत खराब
सिरिस बाजार में सड़क की हालत खराब बारुण (औरंगाबाद) बारुण प्रखंड की भोपतपुर पंचायत के सिरिस बाजार का रोड बहुत पहले ईंट से सोलिंग हुई थी, लेकिन मरम्मत नहीं होने से रोड काफी क्षतिग्रस्त हो गया है. सिरिस बाजार की नाली व रोड दोनों एक में मिल गया है. नाली टूटने की वजह से नाली […]
