अधिवक्ता के निधन पर शोकसभा दाउदनगर (औरंगाबाद) पटना सिविल कोर्ट के वरीय अधिवक्ता विजय कुमार हिमांशु के निधन पर शोकसभा गोरडीहा पंचायत के मुखिया भगवान सिंह की अध्यक्षता में की गयी. दो मिनट का मौन रख कर लोगों ने श्रद्धांजलि दी. शोक व्यक्त करते हुए मुखिया ने कहा कि वे हसपुरा प्रखंड के चौराही गांव के निवासी थे. उनके निधन से बिहार ने एक विधिवेता को खो दिया है. जदयू जिला कार्यकारिणी के सदस्य रामनरेश सिंह ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि विजय कुमार हिमांशु के निधन से औरंगाबाद जिले के अधिवक्ताओं को अपूरणीय क्षति हुई है. इस अवसर पर भरत सिंह, अजीत सिंह, रामादित्य प्रसाद, अरविंद कुमार, दयानंद शर्मा ने भी संवेदना व्यक्त किया है.
अधिवक्ता के निधन पर शोकसभा
अधिवक्ता के निधन पर शोकसभा दाउदनगर (औरंगाबाद) पटना सिविल कोर्ट के वरीय अधिवक्ता विजय कुमार हिमांशु के निधन पर शोकसभा गोरडीहा पंचायत के मुखिया भगवान सिंह की अध्यक्षता में की गयी. दो मिनट का मौन रख कर लोगों ने श्रद्धांजलि दी. शोक व्यक्त करते हुए मुखिया ने कहा कि वे हसपुरा प्रखंड के चौराही गांव […]
