वेलफेर टिकट की कमी से लोग परेशान

वेलफेर टिकट की कमी से लोग परेशान दाउदनगर (औरंगाबाद)वेलफेयर टिकट उपलब्ध नहीं होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है. वेलफेयर टिकट का उपयोग शपथ पत्र बनवाने, वकालतनामा, मोहलत सहित अन्य आवेदन में होता है. इसके बिना आवेदन अधूरा माना जाता है. विधि संघ के सचिव बैजनाथ प्रसाद ने बताया कि औरंगाबाद ट्रेजरी में […]

वेलफेर टिकट की कमी से लोग परेशान दाउदनगर (औरंगाबाद)वेलफेयर टिकट उपलब्ध नहीं होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है. वेलफेयर टिकट का उपयोग शपथ पत्र बनवाने, वकालतनामा, मोहलत सहित अन्य आवेदन में होता है. इसके बिना आवेदन अधूरा माना जाता है. विधि संघ के सचिव बैजनाथ प्रसाद ने बताया कि औरंगाबाद ट्रेजरी में वेलफेयर टिकट उपलब्ध नहीं है. हमलोगों ने टिकट के लिए चलान जमा कर दिया है. टिकट नहीं रहने से टिकट नहीं मिल पा रहा है. इससे लोगों को परेशानी हो रही है. दो दिनों के बाद टिकट मिलने की संभावना है. हालांकि इसका फायदा कालाबाजारी करनेवाले लोग उठा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >