नवीनगर पीएचसी को चालू कराने की मांग नवीनगर (औरंगाबाद)नवीनगर शहर में अंगरेजों के शासनकाल में बना पीएचसी वर्षों से बंद है. कभी इस अस्पताल में इलाज कराने के लिए मरीजों की लंबी लाइन लगी रहती थी, पर आज यह अस्पताल पूरी तरह से बंद पड़ा हुआ है. समाजसेवी रमजान अली ने इस अस्पताल को अविलंब चालू कराने की मांग स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारी व जिलाधिकारी से की है. उन्होंने कहा कि पीएचसी अस्पताल का सारा एलाउटमेंट भी अलग से आता है. इस अस्पताल को रेफरल अस्पताल से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन यहां के रुपयों को कर्मचारी व चिकित्सक मिल कर गबन कर रहे हैं. पिछले सात वर्षों से पीएचसी बंद पड़ा है,जिसके कारण मरीजों को काफी परेशानी हो रही है और कर्मचारी चांदी काट रहे हैं. 25 पंचायत व 14 वार्डों का नगर पंचायत वाले सबसे बड़ा प्रखंड होने का गौरव प्राप्त नवीनगर में एक भी महिला चिकित्सक नहीं है, जिसके कारण प्रखंड क्षेत्र की महिला मरीजों को इलाज कराने के लिए बाहर जाना है. इस ओर किसी का भी ध्यान नहीं है. इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ मिथिलेश सिंह ने कहा कि पीएचसी को रेफरल अस्पताल में मर्ज कर दिया गया है.
नवीनगर पीएचसी को चालू कराने की मांग
नवीनगर पीएचसी को चालू कराने की मांग नवीनगर (औरंगाबाद)नवीनगर शहर में अंगरेजों के शासनकाल में बना पीएचसी वर्षों से बंद है. कभी इस अस्पताल में इलाज कराने के लिए मरीजों की लंबी लाइन लगी रहती थी, पर आज यह अस्पताल पूरी तरह से बंद पड़ा हुआ है. समाजसेवी रमजान अली ने इस अस्पताल को अविलंब […]
