नाली का स्लैब टूटने से बढ़ी परेशानी

नाली का स्लैब टूटने से बढ़ी परेशानी दाउदनगर (औरंगाबाद)मौलाबाग से प्रखंड मुख्यालय जाने वाली सड़क में गौरीश शर्मा के दुकान के सामने पुलिया टूट जाने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है. स्थानीय निवासियों ने बताया कि नाली पर बना स्लैब बार-बार टूट जा रहा है. स्लैब का छड़ बाहर निकल गया है. इसमें […]

नाली का स्लैब टूटने से बढ़ी परेशानी दाउदनगर (औरंगाबाद)मौलाबाग से प्रखंड मुख्यालय जाने वाली सड़क में गौरीश शर्मा के दुकान के सामने पुलिया टूट जाने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है. स्थानीय निवासियों ने बताया कि नाली पर बना स्लैब बार-बार टूट जा रहा है. स्लैब का छड़ बाहर निकल गया है. इसमें फंस कर प्राय : मोटरसाइकिल वाले गिर जाते हैं. प्रखंड मुख्यालय में अनुमंडलीय अस्पताल, दूरभाष केंद्र, सिंचाई विभाग का कार्यालय, उप कोषागार सहित कई कार्यालय है. इसके अलावे चावल का गोदाम भी प्रखंड मुख्यालय में बना हुआ है, जहां भारी वाहन रोज आते-जाते रहते हैं. स्लैब के टूट जाने से कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती है. गौरीश शर्मा ने बताया कि सरकार के पदाधिकारियों की अनदेखी के कारण स्लैब बार-बार टूट जा रहा है. अगर मजबूत स्लैब बनाया जाता तो यह समस्या पैदा नहीं होती.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >