विकास योजनाएं समय पर करायें पूरा

विकास योजनाएं समय पर करायें पूरा औरंगाबाद (नगर)समाहरणालय सभाकक्ष में सोमवार को जिलाधिकारी कंवल तनुज ने जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की. इस दौरान जिले में चलायी जा रही विकास संबंधित योजनाओं की समीक्षा गंभीरता से किया. बैठक के दौरान डीएम ने कहा कि जो योजना जिले में चलायी जा रही है उसे […]

विकास योजनाएं समय पर करायें पूरा औरंगाबाद (नगर)समाहरणालय सभाकक्ष में सोमवार को जिलाधिकारी कंवल तनुज ने जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की. इस दौरान जिले में चलायी जा रही विकास संबंधित योजनाओं की समीक्षा गंभीरता से किया. बैठक के दौरान डीएम ने कहा कि जो योजना जिले में चलायी जा रही है उसे हर हाल में पूरा करें. इसमें किसी प्रकार की कोई लापरवाही बरदाश्त नहीं की जायेगी. यही नहीं जन शिकायत से संबंधित जो भी मामले हैं उसे निबटारा करें, ताकि लोगों को समय पर न्याय मिल सके. हम लापरवाही बरदाश्त नहीं करेंगे. बैठक में जिलाधिकारी के अलावे अपर समाहर्ता सुरेश प्रसाद साह, उप विकास आयुक्त संजीव सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >