चिकित्सकों व कर्मचारियों की काटी हाजरी औरंगाबाद (नगर)सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डाॅ तपेश्वर प्रसाद ने सोमवार को ड्यूटी से लौटने के बाद रविवार को गायब चिकित्सकों व कर्मचारियों की हाजरी काट दी. डीएस ने बताया कि वे पिछले दिनों छूटी पर थे और रविवार को जिलाधिकारी कंवल तनुज के निर्देश पर एसडीओ सुरेंद्र प्रसाद ने सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया था, जिसमें कई चिकित्सकों व कर्मचारी गायब थे. यही नहीं वरीय पदाधिकारियों द्वारा इसका स्पष्टीकरण मांगा गया था. उन्होंने बताया कि जब मैं सोमवार को छूटी से लौटा तो देखा कि रजिस्टर पंजी में कई लोगों का उपस्थिति दर्ज नहीं है, जिन्हें एक दिन का हाजरी काटते हुए कानुनी कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने बारी-बारी से सभी रजिस्टर मंगवाया और इसकी जांच की. डीएस ने बताया कि जो कार्य में रुचि नहीं रखेंगे उन्हें किसी भी सूरत में बरदाश्त नहीं किया जायेगा. चिकित्सकों व कर्मचारियों का जिस दिन ड्यूटी हो उस दिन हर हाल में ड्यूटी करना होगा.
चिकत्सिकों व कर्मचारियों की काटी हाजरी
चिकित्सकों व कर्मचारियों की काटी हाजरी औरंगाबाद (नगर)सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डाॅ तपेश्वर प्रसाद ने सोमवार को ड्यूटी से लौटने के बाद रविवार को गायब चिकित्सकों व कर्मचारियों की हाजरी काट दी. डीएस ने बताया कि वे पिछले दिनों छूटी पर थे और रविवार को जिलाधिकारी कंवल तनुज के निर्देश पर एसडीओ सुरेंद्र प्रसाद ने […]
