दोमुहान पुल की मरम्मत शुरू

दोमुहान पुल की मरम्मत शुरू (फोटो नंबर-28) परिचय-दुमुहान पुल पर हो रहा रिपयेंरिग कार्य अंबा (औरंगाबाद) औरंगाबाद-डाल्टेनगंज रोड पर दोमुहान पुल बने करीब तीन वर्ष हो गये. इतने ही दिनों में पुल निर्माण में बरती गयी अनियमितता की कई पोल खुली. पुल बनने के मात्र दो-तीन माह बाद ही इसके दोनों किनारे में दरार आ […]

दोमुहान पुल की मरम्मत शुरू (फोटो नंबर-28) परिचय-दुमुहान पुल पर हो रहा रिपयेंरिग कार्य अंबा (औरंगाबाद) औरंगाबाद-डाल्टेनगंज रोड पर दोमुहान पुल बने करीब तीन वर्ष हो गये. इतने ही दिनों में पुल निर्माण में बरती गयी अनियमितता की कई पोल खुली. पुल बनने के मात्र दो-तीन माह बाद ही इसके दोनों किनारे में दरार आ गये थे. इसके साथ ही ढलाई भी कई जगहों पर टूट कर बिखर गये. उस समय तो विभागीय अधिकारियों ने तुरंत ही मरम्मत कराया. इसके बाद से पुल के कई हिस्से में ढ़लाई का टूटना जारी रहा. बनने के एक वर्ष तक तो मरम्मत तुरंत कराया जाता था ,पर अब तो इसे कोई देखने वाला भी नहीं है. जिले के आला अधिकारी इस पुल से होकर गुजरते हैं पर इसके लिए कोई ठोस पहल नहीं की गयी है.अब तो हालत ऐसी है कि जब पुल की ढ़लाई टूट जाने की खबर अखबार में छपती है तो अधिकारियों की नजर इस पर पड़ती है. पिछले तीन माह से पुल का ढ़लाई टूटा है और उसमें से खतरनाक छड़ बाहर निकला हुआ है. खतरनाक छड़ से किसी भी वक्त भारी दुर्घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता था. सबसे बड़ी बात है कि पुल के दोनों किनारे पर अभी तक सड़क का निर्माण नहीं कराया गया है. यहां से वाहन गुजरने पर काफी धूल उड़ती है. इस मामले को लेकर जब ‘प्रभात खबर’ में प्रमुखता से खबर छपी तो एक बार फिर अधिकारियों की नींद टूटी और सोमवार से इसकी मरम्मत शुरू कराया गया. गौरतलब है कि इस रास्ते से जिला मुख्यालय औरंगाबाद से होकर झारखंड, उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश व ओडिशा आदि प्रदेशों में आवागमन होता है. इस पुल का निर्माण तकरीबन 12 करोड़ की लागत से कराया गया था. स्थानीय बुद्धिजीवियों ने इस पुल की ओर जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए बेहतर ढंग से कार्य कराने की गुहार लगायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >