बीआरसी जानेवाले रास्ते में जलजमाव (फोटो नंबर-17) परिचय-विद्यालय परिसर में जमा पानी बारुण (औरंगाबाद)बारुण ब्लॉक परिसर स्थित बीआरसी व राजकीय मध्य विद्यालय आने-जाने वाले रास्ते की हालत बहुत ही दयनीय है. विद्यालय जाने के लिए कच्चा रास्ता है. इसी रास्ते से होकर बीआरसी में शिक्षक व विद्यालय में बच्चे जाते हैं. रास्ते की इतनी हालत खराब है कि थोड़ी सी बारिश होने के बाद पूरी तरह पानी भर जाता है. इससे रास्ता नहीं बल्कि पानी से भरा हुआ तालाब बन जाता है. प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि हल्की बारिश होने पर जलजमाव होने पर शिक्षकों व विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को काफी परेशानी होती है. सवाल यह उठता है कि प्रखंड मुख्यालय में स्थित विद्यालय व बीआरसी में जाने के रास्ते की ऐसी हालत है तो बाकी पंचायतों के विद्यालय की क्या हालत होगी.
बीआरसी जानेवाले रास्ते में जलजमाव
बीआरसी जानेवाले रास्ते में जलजमाव (फोटो नंबर-17) परिचय-विद्यालय परिसर में जमा पानी बारुण (औरंगाबाद)बारुण ब्लॉक परिसर स्थित बीआरसी व राजकीय मध्य विद्यालय आने-जाने वाले रास्ते की हालत बहुत ही दयनीय है. विद्यालय जाने के लिए कच्चा रास्ता है. इसी रास्ते से होकर बीआरसी में शिक्षक व विद्यालय में बच्चे जाते हैं. रास्ते की इतनी हालत […]
