माइनर की उड़ाही नहीं होने से किसान परेशान

माइनर की उड़ाही नहीं होने से किसान परेशान दाउदनगर (औरंगाबाद)माली लाइन नहर से निकल कर देवहारा जाने वाली माइनर की उड़ाही नहीं होने से किसानों को काफी परेशानी हो रही है. किसानों ने बताया कि अंगरेजों के जमाने में देवहारा तक पानी पहुंच जाता था. पर अब हालत यह हो गयी है कि नहरों का […]

माइनर की उड़ाही नहीं होने से किसान परेशान दाउदनगर (औरंगाबाद)माली लाइन नहर से निकल कर देवहारा जाने वाली माइनर की उड़ाही नहीं होने से किसानों को काफी परेशानी हो रही है. किसानों ने बताया कि अंगरेजों के जमाने में देवहारा तक पानी पहुंच जाता था. पर अब हालत यह हो गयी है कि नहरों का पानी नहीं पहुंच पा रहा है. महुआड़ गांव के विपिन कुमार सिंह ने बताया कि अब वर्षा नहीं होने पर पंपिंग सेट से फसल की सिंचाई करते हैं. देवहारा लाइन नहर की उड़ाही अभी तक नहीं हो पायी है. इसके कारण पिछले डेढ़ माह से नहर में पानी नहीं पहुंच पा रहा है. इससे पथरौल समेत आसपास के गांव के किसान पूरी तरह वर्षा पर निर्भर हो गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >