छठ घाटों का भौतिक सत्यापन में लगे थानाध्यक्ष

छठ घाटों का भौतिक सत्यापन में लगे थानाध्यक्ष दाउदनगर (अनुमंडल) एसपी बाबू राम के आदेश पर थानाध्यक्षों द्वारा छठ घाटों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है. पुलिस सूत्रों के अनुसार पिछले दिनों दाउदनगर थाना परिसर में दाउदनगर, ओबरा, गोह, हसपुरा, देवकुंड, खुदवां, उपहारा, बंदेया थानों के थानाध्यक्षों को एसपी ने बिंदुवार टास्क सौंपा था. […]

छठ घाटों का भौतिक सत्यापन में लगे थानाध्यक्ष दाउदनगर (अनुमंडल) एसपी बाबू राम के आदेश पर थानाध्यक्षों द्वारा छठ घाटों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है. पुलिस सूत्रों के अनुसार पिछले दिनों दाउदनगर थाना परिसर में दाउदनगर, ओबरा, गोह, हसपुरा, देवकुंड, खुदवां, उपहारा, बंदेया थानों के थानाध्यक्षों को एसपी ने बिंदुवार टास्क सौंपा था. उनके आदेश के आलोक में थानाध्यक्षों द्वारा छठ घाटों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है. सूत्रों ने बताया कि भौतिक सत्यापन के दौरान यह जानकारी ली जा रही है कि घाट का नाम और पानी का स्रोत क्या है. अनुमानित श्रद्धालुओं की संख्या, गहरे पानी में जाने से रोकने हेतु बैरकेडिंग की आवश्यकता, घाट पर गोताखोर व नाव की आवश्यकता, घाट व रास्ते पर प्रकाश की व्यवस्था, वॉच टावर समेत अन्य जानकारियां इकट्ठी की जा रही है. एसपी द्वारा टास्क दिये जाने के बाद संबंधित थानाध्यक्ष भौतिक सत्यापन कर बिंदुवार ब्योरा इकट्ठा करने में लगे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >