दीपावली व छठ में स्नातक शक्षिकों को वेतन मिलने की संभावना नहीं

दीपावली व छठ में स्नातक शिक्षकों को वेतन मिलने की संभावना नहीं दाउदनगर (औरंगाबाद)दीपावली व छठ के अवसर पर भी मध्य विद्यालय में कार्यरत स्नातक शिक्षकों को वेतन मिलने की संभावना नहीं है. जानकारी के अनुसार स्नातक शिक्षकों का वेतन आवंटन सर्व शिक्षा अभियान से होता है. आवंटन समाप्त हो गया है जिसके कारण वेतन […]

दीपावली व छठ में स्नातक शिक्षकों को वेतन मिलने की संभावना नहीं दाउदनगर (औरंगाबाद)दीपावली व छठ के अवसर पर भी मध्य विद्यालय में कार्यरत स्नातक शिक्षकों को वेतन मिलने की संभावना नहीं है. जानकारी के अनुसार स्नातक शिक्षकों का वेतन आवंटन सर्व शिक्षा अभियान से होता है. आवंटन समाप्त हो गया है जिसके कारण वेतन भुगतान करना संभव नहीं है. शिक्षक रामाशंकर सिंह व तेज नारायण सिंह ने बताया कि तीन माह का आवंटन मिला था, जिसका भुगतान हो गया. पर, अब आवंटन के अभाव में शिक्षकों को पुन: वेतन की आस जोहनी होगी. छठ व दीपावली जैसे पर्व में वेतन नहीं मिलने से काफी परेशानी होती है. शिक्षा विभाग को चाहिए कि स्नातक शिक्षकों का भी वेतन भुगतान ट्रेजरी के माध्यम से हो, जिससे वेतन आसानी से मिल जाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >