डीजल अनुदान नहीं मिलने से किसानों में आक्रोश

डीजल अनुदान नहीं मिलने से किसानों में आक्रोश(फोटो नंबर-2) परिचय -धान के खेत में पड़ी दरार ओबरा (औरंगाबाद)प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में किसानों के खेतों में पानी नहीं रहने के कारण धान की फसल सूख रही है. किसान अपने-अपने धान को बचाने के लिए पंपिंग सेट से पटवन करने में जुटे है. किसान सुरिष्ठ सिंह, […]

डीजल अनुदान नहीं मिलने से किसानों में आक्रोश(फोटो नंबर-2) परिचय -धान के खेत में पड़ी दरार ओबरा (औरंगाबाद)प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में किसानों के खेतों में पानी नहीं रहने के कारण धान की फसल सूख रही है. किसान अपने-अपने धान को बचाने के लिए पंपिंग सेट से पटवन करने में जुटे है. किसान सुरिष्ठ सिंह, विनोद सिंह, रवींद्र सिंह, डाॅ विजय शर्मा ने बताया कि धान की फसल मरने के कगार पर है, लेकिन कृषि विभाग द्वारा डीजल अनुदान मुहैया नहीं कराया जा रहा है. इससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. प्रखंड कृषि पदाधिकारी अशोक सिंह ने बताया कि किसानों को डीजल अनुदान एसबीआइ में भेज दिया गया है. आरटीजीएस के तहत प्रखंड के लगभग 2600 किसानों को रुपये उपलब्ध कराया गया है. एसबीआइ प्रबंधक को निर्देश दिया गया है कि जल्द सभी किसानों के खाते में रुपये मुहैया करा दें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >