सरदार बल्लभ भाई पटेल की मनी जयंती औरंगाबाद (नगर)जिला विधि संघ औरंगाबाद में शनिवार को सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती व पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एक साथ मनायी गयी. लोगों ने दोनों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उनके कार्यों व उन्हें याद किया. इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल देश के संप्रभुता, एकता व अखंडता के मिशाल थे. उनका नाम हमेशा भारतीय इतिहास में अमर है. वक्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के विचारों पर प्रकाश डाला. कहा कि उनके शासन काल में देश में काफी प्रगति हुई. वे हमेशा सभी धर्मों व गरीबों को एक साथ लेकर चलते थे. इस मौके पर जिला विधि संघ के अध्यक्ष रसिक बिहारी सिंह, अशोक कुमार सिंह, नीरज कुमार सिंह, परशुराम सिंह, रवींद्र सिंह, रामानुज सिंह, सत्येंद्र प्रसाद, अजय कुमार, कन्हैया कुमार सिंह, परवेज अख्तर आदि उपस्थित थे.
सरदार बल्लभ भाई पटेल की मनी जयंती
सरदार बल्लभ भाई पटेल की मनी जयंती औरंगाबाद (नगर)जिला विधि संघ औरंगाबाद में शनिवार को सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती व पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एक साथ मनायी गयी. लोगों ने दोनों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उनके कार्यों व उन्हें याद किया. इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि लौह पुरूष […]
