आंगनबाड़ी केंद्रों की हुई जांच

आंगनबाड़ी केंद्रों की हुई जांच दाउदनगर (अनुमंडल)दाउदनगर प्रखंड की छह पंचायतों में आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण शनिवार को किया गया. सूत्रों के अनुसार महिला पर्यवेक्षिका पुष्पा कुमारी, भारती कुमारी, मिनाक्षी कुमार,कविता कुमारी, रेखा कुमारी व निर्मला कुमारी ने केंद्रों का निरीक्षण किया. डीएम के आदेश पर यह निरीक्षण किया गया है. केंद्र की स्थिति, […]

आंगनबाड़ी केंद्रों की हुई जांच दाउदनगर (अनुमंडल)दाउदनगर प्रखंड की छह पंचायतों में आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण शनिवार को किया गया. सूत्रों के अनुसार महिला पर्यवेक्षिका पुष्पा कुमारी, भारती कुमारी, मिनाक्षी कुमार,कविता कुमारी, रेखा कुमारी व निर्मला कुमारी ने केंद्रों का निरीक्षण किया. डीएम के आदेश पर यह निरीक्षण किया गया है. केंद्र की स्थिति, संबंधित आवश्यक पंजी, पोषाहार, उपस्थिति की स्थिति, सबला की स्थिति की जांच की गयी. जांच रिपोर्ट एक तय प्रपत्र में डीएम को भेजा जाना है. सीडीपीओ सरोज चौधरी ने बताया कि मनार, अंछा, बेलवा, सिंदुआर, महावर, अंकोढ़ा, पंचायतों में आंगनबाड़ी केंद्रों की जांच की गयी .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >