पटेल के बताये रास्ते पर चलने का लिया संकल्प(फोटो नंबर-24)परिचय – जयंती में शामिल विधायक डा.रणविज कुमार व अन्य हसपुरा (औरंगाबाद) लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 140 वीं जयंती हसपुरा पटेल चौक पर मनायी गयी. सबसे पहले सरदार पटेल की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अतिथियों व लोगों ने किया. इसके उपरांत पटेल सेवा संघ के अध्यक्ष हदयानंद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि निवर्तमान विधायक डाॅ रणविजय कुमार, सत्यदेव कुशवाहा ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल को हम सभी उन्हें राष्ट्र निर्माता के रूप में जानते है. फिलहाल देश जिस दौर से गुजर रहा है उसे देखते हुए सरदार पटेल जैसे समृद्ध नेतृत्व की कमी महसूस हो रही है. सरदार पटेल के बताये रास्ते पर चल कर लोकतंत्र में लगी संक्रमण बीमारी को भगाया जा सकता .पूर्व विधायक रवींद्र सिंह ने कहा कि देश को बांटने की साजिश चल रहा है. इसे मतदाता ही बचा सकते हैं.तभी सरदार पटेल की सच्ची जयंती साकार होगी. मौके पर वीरेंद्र सिंह, सुमित्रा नंदन पंत, महेंद्र सिंह, छेदी बैठा, बाबूचंद पासवान, डाॅ ब्रहमदेव प्रसाद, विजय अकेला, अरविंद कुमार सिन्हा, रामानंद राम, सत्येंद्र चौधरी ने पटेल के बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया.
पटेल के बताये रास्ते पर चलने का लिया संकल्प
पटेल के बताये रास्ते पर चलने का लिया संकल्प(फोटो नंबर-24)परिचय – जयंती में शामिल विधायक डा.रणविज कुमार व अन्य हसपुरा (औरंगाबाद) लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 140 वीं जयंती हसपुरा पटेल चौक पर मनायी गयी. सबसे पहले सरदार पटेल की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अतिथियों व लोगों ने किया. इसके उपरांत […]
