कारा सूर्य मंदिर परिसर में रोशनी की व्यवस्था नहीं

कारा सूर्य मंदिर परिसर में रोशनी की व्यवस्था नहीं (फोटो नंबर-3) परिचय-सूर्य मंदिर का तालाब ओबरा (औरंगाबाद)प्रखंड के कारा सूर्य मंदिर परिसर में कार्तिक छठ पूजा के लिए तैयारी जोरों पर है. आदित्य छठ पूजा समिति व बजरंग पूजा समिति के तत्वावधान में छठ पूजा धूमधाम के साथ मनाया जाता है. समाजसेवी विजय सिंह यादव […]

कारा सूर्य मंदिर परिसर में रोशनी की व्यवस्था नहीं (फोटो नंबर-3) परिचय-सूर्य मंदिर का तालाब ओबरा (औरंगाबाद)प्रखंड के कारा सूर्य मंदिर परिसर में कार्तिक छठ पूजा के लिए तैयारी जोरों पर है. आदित्य छठ पूजा समिति व बजरंग पूजा समिति के तत्वावधान में छठ पूजा धूमधाम के साथ मनाया जाता है. समाजसेवी विजय सिंह यादव व संस्था के अध्यक्ष बैजनाथ सोनी ने बताया कि 1980 से कारा स्थित सूर्य मंदिर कमेटी द्वारा चैती व कार्तिक छठ पर्व मनाया जाता है, लेकिन स्थानीय जनप्रतिनिधि व प्रशासन की उदासीनता के कारण सूर्य मंदिर पर विकास नहीं हुआ है. कारा के गोरख दूबे, प्रदीप कुमार, संतोष खत्री, मुकेश विश्वकर्मा ने बताया कि सूर्य मंदिर परिसर में रोशनी व सरकारी भवन की व्यवस्था नहीं है. साथ ही तालाब में घाट का अभाव है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >