बारिश से किसानों की बढ़ी परेशानी

बारिश से किसानों की बढ़ी परेशानी दाउदनगर (अनुमंडल) बुधवार व गुरुवार को मौसम के बिगड़े मिजाज के कारण किसान परेशान हैं. दाउदनगर का इलाका नहर द्वारा सिंचित है. मुखिया सह किसान भगवान सिंह एवं अनिल शर्मा ने कहा कि इस बारिश से उन क्षेत्रों में किसानों को लाभ होगा जहां सिंचाई की पर्याप्त सुविधा का […]

बारिश से किसानों की बढ़ी परेशानी दाउदनगर (अनुमंडल) बुधवार व गुरुवार को मौसम के बिगड़े मिजाज के कारण किसान परेशान हैं. दाउदनगर का इलाका नहर द्वारा सिंचित है. मुखिया सह किसान भगवान सिंह एवं अनिल शर्मा ने कहा कि इस बारिश से उन क्षेत्रों में किसानों को लाभ होगा जहां सिंचाई की पर्याप्त सुविधा का अभाव है. सिंचित क्षेत्र में मूसलाधार बारिश व तेज हवा चलने से कृषि को नुकसान हुआ है. इससे खेत में लगी धान की फसल को क्षति हो सकती है.धान के पौधे का डंठल खेत में गिर गया. पानी और तेज हवा से धान का बाल नीचे गिर गया है. इससे उत्पादन कम होगा, जिसके कारण किसानों को आर्थिक क्षति भी झेलनी पड़ सकती है.ठंड ने दी दस्तक दाउदनगर (अनुमंडल). मौसम का मिजाज अचानक बदल जाने से ठंड ने अपनी दस्तक दे दी है. बुधवार से मौसम का मिजाज बदल गया है. गुरुवार को दिन में कुछ बूंदा बांदी होती रही. गुरुवार की रात कुछ देर तक बारिश हुई. शुक्रवार को पूर्वाहन तक मौसम में काफी नमी रही.दोपहर को हल्की धूप ने दर्शन दिया है. इससे ठंडक बढ़ी और लोग कंबल ,स्वेटर समेत गर्म कपड़े निकालने को मजबूर हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >