ठंड में गरीबों को बांटे जायेंगे कंबल

ठंड में गरीबों को बांटे जायेंगे कंबल बारुण(औरंगाबाद). बारुण मुख्यालय के सोन नगर में जनसेवा समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता समिति के संस्थापक श्याम जी सिंह ने की. बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष कड़ाके की ठंड से बचने के लिए गरीबों के बीच समिति की ओर से कंबल का वितरण […]

ठंड में गरीबों को बांटे जायेंगे कंबल बारुण(औरंगाबाद). बारुण मुख्यालय के सोन नगर में जनसेवा समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता समिति के संस्थापक श्याम जी सिंह ने की. बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष कड़ाके की ठंड से बचने के लिए गरीबों के बीच समिति की ओर से कंबल का वितरण किया जायेगा. समिति के सदस्य द्वारिकानाथ, चंदन कुमार, रामजीत सिंह व छेदी यादव ने बताया कि जनसेवा समिति शोषित एवं गरीबों को मदद करता है. 1998 से प्रत्येक वर्ष गरीबों के बीच ठंड में कंबल का वितरण किया जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >