सात माह बाद भी नहीं मिले धान के रुपये मदनपुर (औरंगाबाद)सरकार किसानों को अपनी उपज का न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाने का बड़े -बड़े वादा करती है. वहीं मदनपुर के किसानों को सात माह बीतने के बाद भी बेेचे गये धान का भुगतान नहीं किया जा सका है. मदनपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष रवींद्र कुमार सिन्हा द्वारा मार्च माह में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसानों से धान की खरीद की गयी थी तथा आश्वासन दिया गया था कि शीघ्र ही पैसे बैंक खाता के माध्यम से भुगतान कर दिये जायेंगे. लेकिन, धान बिक्री किये हुए सात माह बीत चुके. अब तक किसानों का बकाया भुगतान नहीं किया जा सका है.क्या कहते है किसानधान बिक्री कर पैसे की आस में बैठे किसान जयराम सिंह, ईश्वर सिंह, सुनील सिंह, अजय चंद्रवंशी व जनार्दन यादव की माने तो एक ओर सरकार बिचौलियों से बचाने के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी गयी थी. खरीदते समय यह वादा किया गया कि एक सप्ताह में भुगतान कर दिया जायेगा. धान की दूसरी फसल लगाते समय किसानों ने जब तगादा किया तब व्यापार मंडल अध्यक्ष रविंद्र कुमार सिन्हा द्वारा 10-20 हजार रुपया देकर किसानों को कहा गया कि आप धान की रोपनी करें. शीघ्र ही 10 दिनों के अंदर सभी बकाया भुगतान कर दिया जायेगा. लेकिन, सात माह के बाद भी भुगतान लंबित है तथा धान की दूसरी फसल तैयार होने को है.क्या कहत हैं व्यापार मंडल अध्यक्षसरकारी पदाधिकारियों के उदासीन रवैये के कारण मुझे पैसे नहीं दिये जा रहे हैं. बाध्य होकर मुझे उच्च न्यायालय में किसानों का बकाया भुगतान हेतु वाद दायर करना पड़ा है. मैं किसान का प्रतिनिधि हूं. किसानों के हीत के लिए कोई भी लड़ाई लड़ने को तैयार हूं. रवींद्र कुमार सिन्हा, यापार मंडल अध्यक्ष
सात माह बाद भी नहीं मिले धान के रुपये
सात माह बाद भी नहीं मिले धान के रुपये मदनपुर (औरंगाबाद)सरकार किसानों को अपनी उपज का न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाने का बड़े -बड़े वादा करती है. वहीं मदनपुर के किसानों को सात माह बीतने के बाद भी बेेचे गये धान का भुगतान नहीं किया जा सका है. मदनपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष रवींद्र कुमार सिन्हा द्वारा […]
