छह माह तक बच्चे को दें मां का दूध

छह माह तक बच्चे को दें मां का दूध शिविर में महिलाओं को दी गयी जानकारी(फोटो नंबर-16) कैप्शन- प्रशिक्षण में शामिल महिलाएं औरंगाबाद (नगर) महिला विकास निगम व डीएफआइडी के संयुक्त तत्वावधान में भावा फेडरेशन के तहत रफीगंज में तीन दिवसीय ग्राम वार्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. इस प्रशिक्षण का उद्घाटन एफडी इत्फाक […]

छह माह तक बच्चे को दें मां का दूध शिविर में महिलाओं को दी गयी जानकारी(फोटो नंबर-16) कैप्शन- प्रशिक्षण में शामिल महिलाएं औरंगाबाद (नगर) महिला विकास निगम व डीएफआइडी के संयुक्त तत्वावधान में भावा फेडरेशन के तहत रफीगंज में तीन दिवसीय ग्राम वार्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. इस प्रशिक्षण का उद्घाटन एफडी इत्फाक आलम व प्रखंड समन्वयक अभिषेक कुमार ने किया. रिच इंडिया के प्रशिक्षक रमेश पांडेय ने नवजात शिशु को देखभाल करने, कुपोषण से बचाने पर विशेष रूप से लोगों को प्रशिक्षण दिया. कहा कि बच्चे के जन्म के बाद तुरंत मां का स्तनपान करायें. इसके साथ नियमित टीकाकरण करायें. छह माह तक केवल मां का दूध दें. बचाव से ही बच्चे कुपोषण से दूर रह सकते हैं. सरकार द्वारा इसके लिये कई तरह की योजनाएं भी चलायी जा रही है. ताकि लोग जागरूक हो सके. दो बच्चे के बाद परिवार नियोजन जरूर करायें. प्रशिक्षण के दौरान प्रियंका कुमारी, प्रभावती देवी, कंचन कुमारी, प्रतिमा देवी, विनय गुप्ता, रवींद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार व संजय सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >