नवीनगर अकाल क्षेत्र हो घोषित

नवीनगर अकाल क्षेत्र हो घोषित पटवन के अभाव में सूख गयी धान की फसल नवीनगर (औरंगाबाद) पिछले दो महीने से लगातार बारिश नहीं होने एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के कारण उत्तर कोयल नहर में पानी नहीं आने से धान की फसल सूख गयी. फसल सूखने की वजह से किसान परेशान हैं. इस […]

नवीनगर अकाल क्षेत्र हो घोषित पटवन के अभाव में सूख गयी धान की फसल नवीनगर (औरंगाबाद) पिछले दो महीने से लगातार बारिश नहीं होने एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के कारण उत्तर कोयल नहर में पानी नहीं आने से धान की फसल सूख गयी. फसल सूखने की वजह से किसान परेशान हैं. इस संबंध में कांग्रेस नेता श्याम बिहारी सिंह, रवींद्र पांडेय, राजेंद्र सिंह आदि ने अधिकारियों को त्राहिमाम संदेश भेजने का निर्णय लिया है. श्याम बिहारी से नवीनगर प्रखंड क्षेत्र के किसानों को अकाल क्षेत्र घोषित करने की मांग सरकार से की है. कहा कि लगातार बारिश नहीं होने तथा पटवन के अभाव में खेतों में लगा फसल सूख गयी. दिन-रात एक कर किसी तरह खरीफ फसल को बचाने का अथक प्रयास किसानों का विफल साबित हुआ. खेतों में तैयार फसल पूरी तरह सूख गयी. मुआर काटने के लिए भी कोई तैयार नहीं है, ताकि रबी फसल लगायी जा सके. इतना ही नहीं सरकार द्वारा पटवन हेतु दिया जाने वाला डीजल अनुदान राशि भी अब तक किसानों को नहीं मिल पायी है. जिसके कारण किसानों को काफी परेशानी का सामना करना. उत्तर कोयल मुख्य नहर से निकलने वाली वितरणी माइनर ,नाउर वितरणी, रिउर वितरणी, कुशा माइन , कुल्हड़िया माइनर में पानी नहीं के बराबर है. यदि सिंचाई विभाग अधिकारी और कर्मचारी तत्पर होते तो किसानों की खरीफ फसल बचायी जा सकती थी. यदि अभी से भी इस ओर विभाग अधिकारी व कर्मचारी ध्यान दे तो 30 से 40 प्रतिशत किसानों की फसल को बचाया जा सकता है. प्रखंड के दक्षिणी इलाके में सिंचाई व्यवस्था पूरी तरह बदहाल है और इस क्षेत्र के नौ पंचायत के सभी किसान बारिश आधारित खेती करने पर निर्भर है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >