बार-बार टूट कर गिर रहा बिजली तार, उपभोक्ता परेशान

बार-बार टूट कर गिर रहा बिजली तार, उपभोक्ता परेशान वार्ड नंबर 11 के सुतहटी गली का मामलादाउदनगर(औरंगाबाद). दाउदनगर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 11 के सुतहटी गली में पिछले दो दिनों से बिजली का तार टूट कर गिर रहा है, जिससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हो रही है. उपभोक्ताओं ने बताया कि बुधवार की रात […]

बार-बार टूट कर गिर रहा बिजली तार, उपभोक्ता परेशान वार्ड नंबर 11 के सुतहटी गली का मामलादाउदनगर(औरंगाबाद). दाउदनगर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 11 के सुतहटी गली में पिछले दो दिनों से बिजली का तार टूट कर गिर रहा है, जिससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हो रही है. उपभोक्ताओं ने बताया कि बुधवार की रात छोटेलाल प्रसाद गुप्ता के घर के पास गिजली तार टूट कर गिर पड़ा. इसके बाद गुरुवार की रात ललन सिंह के घर के पास तार टूट कर गिर गया. सूचना पर बिजली विभाग के कर्मचारियाें ने दोनों जगहाें पर तार जोड़ा. बिजली विभाग के कर्मचारी ने बताया कि तार काफी जर्जर हो गया है, इस कारण बार-बार टूट कर गिर जा है. उनलोगों ने इसकी सूचना विभागीय पदाधिकारियों को दी है. उपभोक्ताओं ने नया तार बदलने की मांग किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >