भाषण प्रतियोगिता में अनुप्रिया अव्वल डीएवी पब्लिक स्कूल में प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागी पुरस्कृत (फोटो नंबर-22,23)कैप्शन- प्रतिभागियों को पुरस्कार देते बैंक अधिकारी, कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राएं औरंगाबाद (ग्रामीण) पंजाब नेशनल बैंक मंडल कार्यालय गया के तत्वावधान में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत डीएवी पब्लिक स्कूल औरंगाबाद में ‘नैतिक मूल्य’ एथिक्स व कॉरपोरेट गवर्नेंस विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें 19 प्रतिभागियों ने भाग लिया. कार्यक्रम में उपस्थित विद्यालय परिवार के सदस्यों व आगत अतिथियों तथा छात्र-छात्राओं का स्वागत पंजाब नेशनल बैंक अधिकारी महासंघ के अध्यक्ष डाॅ सरंगधर सिंह ने किया. प्रतियोगिता में बेहतर करने के लिए अनुप्रिया को प्रथम, प्रत्यूष चंद्र को द्वितीय, अभिषेक कुमार को तृतीय पुरस्कार दिया गया. आस्था कुमारी को चौथा पुरस्कार मिला. जबकि, पांचवां पुरस्कार संयुक्त रूप से स्वाती नंदनी व सोनल को प्रदान किया गया. निर्णायक मंडल में विद्यालय के शिक्षक विनय कुमार गुप्ता, मंजु लता शर्मा व पीएनबी मुख्य शाखा के मुख्य प्रबंधक बीके शर्मा शामिल थे. मुख्य अतिथि के रूप में पीएनबी मंडल कार्यालय गया के मंडल प्रमुख विनय कुमार सिंह उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि अपने जीवन में नैतिक मूल्यों व अच्छे संस्कारों को बनाये रखे. इसके बिना कोई भी मानव पशु के सामान है. दूसरों का जो आचरण आपको पसंद नहीं वैसा आचरण दूसरों के प्रति नहीं करें. जिला अग्रणी प्रबंधक रमेंद्र नारायण ओम ने कहा कि आपका आज का पुरुषार्थ ही आपके कल का भाग्य है. अपने कर्म के जरिये भाग्य का निर्माण करिये. विद्यालय के उप प्रधानाचार्य महेश प्रसाद सिंह व अग्रणी जिला प्रबंधक कार्यालय के राम शुभग दूबे भी शामिल थे.
भाषण प्रतियोगिता में अनुप्रिया अव्वल
भाषण प्रतियोगिता में अनुप्रिया अव्वल डीएवी पब्लिक स्कूल में प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागी पुरस्कृत (फोटो नंबर-22,23)कैप्शन- प्रतिभागियों को पुरस्कार देते बैंक अधिकारी, कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राएं औरंगाबाद (ग्रामीण) पंजाब नेशनल बैंक मंडल कार्यालय गया के तत्वावधान में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत डीएवी पब्लिक स्कूल औरंगाबाद में ‘नैतिक मूल्य’ एथिक्स व कॉरपोरेट गवर्नेंस विषय पर […]
