धरना समाप्त, अब आमरण अनशन का निर्णय औरंगाबाद (नगर)बघोई कुसा रेलवे स्टेशन पर स्टेशन विकास संघर्ष समिति के सदस्यों का पांच दिवसीय धरना गुरुवार को समाप्त हो गया. धरना समाप्त होने के बाद बघोई गांव में आमसभा की गयी. इसमें निर्णय लिया गया कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा. पांच व छह जनवरी 2016 को आमरण अनशन पर बैठेंगे, इसके बाद भी मांग पूरी नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन के लिए रेल चक्का जाम करेंगे. हर हाल में रेलवे अधिकारी को इस स्टेशन पर भभुआ -पटना इंटरसिटी का ठहराव करना होगा. आम सभा में राजद जिलाध्यक्ष कौलेश्वर यादव, आनंद शंकर, जितेंद्र यादव, रमेश यादव, शंकर यादवेंदू, संजय यादव, समिति के अध्यक्ष अक्षय कुमार सिंह, परमेश्वर यादव, अक्षय कुमार गुप्ता, दिलीप सिंह, दिनेश राज, महेंद्र सिंह, सुबोध सिंह, इंद्रजीत कुमार, सावित्री देवी, पिंकी देवी, पानपति देवी, फूल कुमारी देवी व अन्य मौजूद थे.
धरना समाप्त, अब आमरण अनशन का नर्णिय
धरना समाप्त, अब आमरण अनशन का निर्णय औरंगाबाद (नगर)बघोई कुसा रेलवे स्टेशन पर स्टेशन विकास संघर्ष समिति के सदस्यों का पांच दिवसीय धरना गुरुवार को समाप्त हो गया. धरना समाप्त होने के बाद बघोई गांव में आमसभा की गयी. इसमें निर्णय लिया गया कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा. […]
