गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर की छापेमारी

गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर की छापेमारीऔरंगाबाद (नगर) शहर में सड़कों पर मोबाइल से बात करनेवाले लोगों से झपटा मार कर मोबाइल छीननेवाले गिरोह में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है, लेकिन गिरोह के सदस्य पुलिस के चंगुल से अभी भी बाहर हैं. शहर के नावाडीह मुहल्ला के […]

गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर की छापेमारीऔरंगाबाद (नगर) शहर में सड़कों पर मोबाइल से बात करनेवाले लोगों से झपटा मार कर मोबाइल छीननेवाले गिरोह में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है, लेकिन गिरोह के सदस्य पुलिस के चंगुल से अभी भी बाहर हैं. शहर के नावाडीह मुहल्ला के मोहम्मद नेहाल व राजू की तलाश में पुलिस कई जगहों पर छापेमारी भी की है, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी है. हालांकि नगर थाने की पुलिस ने इस गिरोह के सरगना सुधीर कुमार निवासी केवानी मुहल्ला को गिरफ्तार कर बुधवार को ही जेल भेज दिया है. इसके अलावे मुफस्सिल थाना के तेदुंआ पोखर गांव के संजय साव को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. नगर थानाध्यक्ष रविप्रकाश सिंह ने बताया कि फरार मोहम्मद नेहाल पूर्व में भी मोबाइल चोरी की घटना में शामिल रहा है. गौरतलब है कि शहर में अब तक कई लोगों से इस गिरोह के सदस्यों ने झप्पाटा मारकर मोबाइल छीनने का काम कर चुके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >