दाउदनगर : औरंगाबाद जिले के दाउदनगर प्रखंड के मध्य विद्यालय, कनाप में पदस्थापित प्रखंड शिक्षक महेश पासवान को गया जिले के डुमरिया थाने की पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया.
उनकी गिरफ्तारी डुमरिया थाने की पुलिस ने कनाप विद्यालय से की. उन पर वर्ष 2014 में गया के डुमरिया थाने की एक नाबालिग लड़की का शादी का झांसा देकर अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज है.
