दाउदनगर में कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

दाउदनगर :दाउदनगर पुलिस ने मंगलवार को भगवान बिगहा गांव से कुख्यात अपराधी महावीर यादव को गिरफ्तार किया है. महावीर के विरुद्ध थाने में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि उसकी गिरफ्तारी विगत दिनों सांप्रदायिक दंगा मामले में भी की गयी है. वह दाउदनगर थाना कांड […]

दाउदनगर :दाउदनगर पुलिस ने मंगलवार को भगवान बिगहा गांव से कुख्यात अपराधी महावीर यादव को गिरफ्तार किया है. महावीर के विरुद्ध थाने में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि उसकी गिरफ्तारी विगत दिनों सांप्रदायिक दंगा मामले में भी की गयी है. वह दाउदनगर थाना कांड संख्या 135/15 का मुख्य आरोपित है. 17 मई 2015 को दाउदनगर में पशु विवाद को लेकर ही सांप्रदायिक तनाव की घटना घटी थी. वह फर्जी इंस्पेक्टर बन कर पशु लदे वाहनों को रोकवा कर उनसे वसूली भी करता था. थानाध्यक्ष ने बताया कि महावीर यादव एक कुख्यात अपराधी है.

वह चोरी व सड़क लूट की कई घटनाओं में संलिप्त रहा है. उसने अपनी संलिप्तता 19 जुलाई 2015 को भखरूआ मोड़ स्थित जेम्स टेलीकॉम में चोरी की घटना में स्वीकार की है. लगभग चार साल पहले हथियार के साथ उसे दाउदनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था. उसने दाउदनगर उपकरण के नाला का रॉड काट कर भी भागने का असफल प्रयास किया था. अप्रैल 2015 में जेल से छूटने के बाद वह आपराधिक गतिविधियों में फिर से सक्रिय हो गया था. थानाध्यक्ष ने बताया कि उसके आपराधिक रिकार्ड खंगाले जा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >