प्रधानाध्यापक ने बताया कि 25 जुलाई के बाद दूसरे विद्यालयों से मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों का नामांकन शुरू होगा. स्कूल में नामांकन के लिए सीटें बढ़ाने के लिए आवेदन जिला शिक्षा पदाधिकारी से अग्रसारित करा कर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति उच्च माध्यमिक को भेजा गया था, लेकिन सीटें नहीं बढ़ीं.
25 के बाद दूसरे स्कूलों के विद्यार्थियों का नामांकन
दाउदनगर (अनुमंडल): अनुमंडल मुख्यालय स्थित राष्ट्रीय इंटर विद्यालय में 11वीं में अब तक 125 विद्यार्थियों का नामांकन हो चुका है. प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि विज्ञान संकाय में 60 व कला संकाय में 65 विद्यार्थियों का नामांकन हुआ है. अभी सिर्फ मेधा सूची के आधार पर विद्यार्थियों का नामांकन लिया जा रहा है,जिन्होंने […]

दाउदनगर (अनुमंडल): अनुमंडल मुख्यालय स्थित राष्ट्रीय इंटर विद्यालय में 11वीं में अब तक 125 विद्यार्थियों का नामांकन हो चुका है. प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि विज्ञान संकाय में 60 व कला संकाय में 65 विद्यार्थियों का नामांकन हुआ है. अभी सिर्फ मेधा सूची के आधार पर विद्यार्थियों का नामांकन लिया जा रहा है,जिन्होंने इसी विद्यालय से मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण की है.
इस विद्यालय में कला संकाय के 120 व विज्ञान संकाय में 120 सीटें हैं.
2007 में हुआ था प्लस टू : राष्ट्रीय उच्च विद्यालय वर्ष 2007 में प्लस टू में तब्दील हुआ था.प्लस टू के लिए इस विद्यालय में 10 शिक्षक पदस्थापित हैं.
इनमें विज्ञान संकाय के पांच व कला संकाय के पांच शिक्षक शामिल हैं. प्लस टू के लिए बने आठ कमरों में 11 वीं व 12वीं के दो -दो सेक्शन की पढ़ाई होती है. 60 विद्यार्थियों का एक सेक्शन है.