अनियंत्रित बोलेरो ने दो लोगों को कुचला, एक गंभीर

औरंगाबाद (ग्रामीण): शहर के जसोइया मोड़ स्थित श्री सीमेंट प्लांट के समीप एक अनियंत्रित बोलेरो वाहन ने दो लोगों को कुचल दिया. इस घटना में गंभीर रूप से जख्मी वेंकटेश रमण पांडेय व राज कुमार पांडेय को स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. अस्पताल के चिकित्सकों ने राजकुमार की […]

औरंगाबाद (ग्रामीण): शहर के जसोइया मोड़ स्थित श्री सीमेंट प्लांट के समीप एक अनियंत्रित बोलेरो वाहन ने दो लोगों को कुचल दिया. इस घटना में गंभीर रूप से जख्मी वेंकटेश रमण पांडेय व राज कुमार पांडेय को स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. अस्पताल के चिकित्सकों ने राजकुमार की हालत गंभीर बतायी है.

हालांकि, दोनों का इलाज सदर अस्पताल में ही किया जा रहा है. दोनों जख्मी ओबरा थाना क्षेत्र के गम्हरियां गांव के रहनेवाले हैं. घटना की सूचना पाकर नगर थाने की पुलिस अस्पताल पहुंची और दोनों का फर्द बयान लिया.

घायलों ने बताया कि काम से औरंगाबाद शहर आये थे. रविवार की रात आठ बजे के करीब घर जाने के लिए यात्री वाहन के इंतजार में श्रीसीमेंट प्लांट के समीप सड़क पर खड़े थे. इसी बीच एक अनियंत्रित बोलेरो ने दोनों को चपेट में लिया और फरार हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >