‘नीतीश सरकार में पदाधिकारी बेलगाम’

औरंगाबाद (नगर). हिंदुस्तानी अवाम मोरचा (सेक्यूलर) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को बिहार में बढ़ रही महंगाई, बेलगाम हो चुके पदाधिकारी के खिलाफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला रमेश चौक पर फूंका. इसका नेतृत्व युवा नेता अनुराग यादव ने किया. पुतला दहन करने के बाद पार्टी के प्रदेश महासचिव सुनील कुमार चौबे ने कहा कि बिहार […]

औरंगाबाद (नगर). हिंदुस्तानी अवाम मोरचा (सेक्यूलर) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को बिहार में बढ़ रही महंगाई, बेलगाम हो चुके पदाधिकारी के खिलाफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला रमेश चौक पर फूंका. इसका नेतृत्व युवा नेता अनुराग यादव ने किया. पुतला दहन करने के बाद पार्टी के प्रदेश महासचिव सुनील कुमार चौबे ने कहा कि बिहार में लगातार लूट, अपहरण, हत्या की घटनाएं घट रही है, लेकिन पदाधिकारी अपराधियों पर कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं.

इस पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है. पार्टी के संयोजक राजाराम चौधरी ने कहा कि बिहार में महंगाई, भ्रष्टाचार चरम सीमा को पार कर चुकी है, बिहार के जनता किसी तरह अपना जीवन बसर कर रहे हैं. सबसे दयनीय हालत गरीबों की है. इनके घरों में विकास की किरण नहीं पहुंच रही है. डॉ दिनेश पटेल ने कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी द्वारा कैबिनेट में लिये गये फैसले को हर हाल में नीतीश कुमार को लागू करना होगा.

नीतीश कुमार हर मोरचे पर फेल हो गये हैं. इस मौके पर बबलू सिंह, अजय सिंह, रामनरेश यादव, रंजय कुमार सिंह, पिंटू यादव व अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >