औरंगाबाद (कोर्ट). अनुग्रह नारायण सिन्हा मेमोरियल कॉलेज में नये छात्रों की मदद के लिए भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआइ) ने कैंप लगाया.
यह कैंप ‘मे आई हेल्प यू’ नामक कार्यक्रम के तहत लगाया गया. कॉलेज प्रभारी विवेक सिंह के नेतृत्व में लगाये गये कैंप के माध्यम से नामांकन आदि कराने आये नये छात्रों को सहयोग किया. कॉलेज के संगठन अध्यक्ष तुसी सिंह ने कहा कि इंटर व स्नातक में नामांकन के लिए सैकड़ों नये छात्र हर रोज यहां पहुंच रहे हैं. कॉलेज के बारे में उन्हें पूरी जानकारी नहीं होती है. ऐसे में उन्हें काफी परेशानी होती है.
इसे देखते हुए कैंप लगाया गया और छात्रों की मदद की गयी. वहीं पेंसिल, स्टेपलर, व्हाइटनर, रबर, कागज आदि भी जरूरत के अनुसार छात्रों को मुहैया कराया गया. इस मौके पर जिलाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह, विशाल सिंह, मोहम्मद मजहर, अक्षय सिंह, विनीत, अभिषेक व रवि आदि उपस्थित थे.
