जंगलराज से बचना है तो एनडीए को करें मजबूत

देव (औरंगाबाद) : सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए गुरुवार को औरंगाबाद पहुंचे. इस क्रम में औरंगाबाद, देव व केताकी में बिहार विधान परिषद के प्रत्याशी राजन सिंह को जिताने के लिए लोगों से अपील की. मांझी ने देव शहर के माही हॉल में पंचायत प्रतिनिधियों को […]

देव (औरंगाबाद) : सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए गुरुवार को औरंगाबाद पहुंचे. इस क्रम में औरंगाबाद, देव व केताकी में बिहार विधान परिषद के प्रत्याशी राजन सिंह को जिताने के लिए लोगों से अपील की. मांझी ने देव शहर के माही हॉल में पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि जंगल राज आने से बचना है और बिहार को बचाना है, तो एनडीए को मजबूत कीजिए. चोरी, पूरे बिहार में हत्या, लूट, दुष्कर्म जैसी घटनाएं सभी जगहों पर घट रही है.
यहां दलालों का राज चल रहा है. ब्लॉक से लेकर जिला में काम कराने के लिए दलाल व बिचौलिया का ही सहारा लेना पड़ता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >