बैंक ऑफ बड़ौदा में आग, कूलर खाक

औरंगाबाद (नगर): शहर के पुरानी जीटी रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में रविवार की दोपहर अचानक आग लग गयी. बैंक से निकल रहे धुएं को देख कर अफरा-तफरी मच गयी. बैंक भवन के निचले तल्ले में चल रही दुकान विशाल गारमेंट्स के जीतू जैन ने बैंक में आग लगने की सूचना नगर थाने की पुलिस […]

औरंगाबाद (नगर): शहर के पुरानी जीटी रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में रविवार की दोपहर अचानक आग लग गयी. बैंक से निकल रहे धुएं को देख कर अफरा-तफरी मच गयी. बैंक भवन के निचले तल्ले में चल रही दुकान विशाल गारमेंट्स के जीतू जैन ने बैंक में आग लगने की सूचना नगर थाने की पुलिस व फायर बिग्रेड के पदाधिकारी को दी. सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड पदाधिकारी पंचानन सिंह दो दमकल के साथ बैंक ऑफ बड़ौदा पहुंचे.

पहले तो बैंक के बाहर पानी का बौछार किया. जब बैंक के कर्मचारी पहुंचे और बैंक में लगे ताले को खोला तब जाकर बैंक के अंदर में लगी आग पर काबू पाया जा सका. आग कैसे लगी यह न तो बैंक के कर्मचारी बता रहे हैं और न ही आसपास के लोग. लेकिन, बैंक के अंदर जले हुए कूलर देखने के बाद फायर बिग्रेड पदाधिकारी पंचानन सिंह ने बताया कि आग बैंक में कूलर के कारण लगी होगी. जैसा की कूलर को देखने से स्पष्ट होता है.

बैंक के अंदर रखा कोई भी सामान आग की चपेट में नहीं आया. यदि शॉर्ट सर्किट से बैंक में आग लगती तो अन्य सामान जरूर जल जाते. लेकिन, कूलर के सिवाये अन्य कोई भी सामान नहीं जला था. फायर बिग्रेड पदाधिकारी ने यह भी बताया कि बैंक में लगे सारे कंप्यूटर, पंखा व कूलर चल रहे थे. कूलर में पानी खत्म हो गया होगा और आग पकड़ ली होगी. फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है. इधर, नगर थाने के दारोगा दिनबंधु झा ने बताया कि आग कैसे लगी है, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है. बैंक के पदाधिकारी भी कुछ बताने को तैयार नहीं है. प्रथम दृष्टतया आग कूलर चालू रहने के कारण लगा प्रतीत होता है. फिलहाल, मामले की छानबीन की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >