ओबरा में ट्रैक्टर चोरी कर भाग रहा युवक पकड़ाया

ओबरा (औरंगाबाद). ओबरा थाने की पुलिस ने मंगलवार को एक व्यक्ति को ट्रैक्टर की चोरी कर भागते पकड़ लिया. पुलिस ने बताया कि कतेया गांव के दीपू सिंह ने ओबरा स्थित नारायण क्लिनिक के पास अपनी ट्रैक्टर (बीआरसी 26 सी-4412) खड़ी कर नाश्ता करने गये थे. जब नाश्ता कर लौटे, तो ट्रैक्टर गायब थी. आसपास […]

ओबरा (औरंगाबाद). ओबरा थाने की पुलिस ने मंगलवार को एक व्यक्ति को ट्रैक्टर की चोरी कर भागते पकड़ लिया. पुलिस ने बताया कि कतेया गांव के दीपू सिंह ने ओबरा स्थित नारायण क्लिनिक के पास अपनी ट्रैक्टर (बीआरसी 26 सी-4412) खड़ी कर नाश्ता करने गये थे. जब नाश्ता कर लौटे, तो ट्रैक्टर गायब थी.

आसपास के लोगों ने बताया कि एक युवक ट्रैक्टर को चालू कर ले गया. उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जिस रोड की तरफ युवक भाग रहा था उसी रोड में ट्रैक्टर का पीछा किया और सोनहुली गांव के पास ट्रैक्टर को जब्त कर लिया. लेकिन, युवक भाग गया.

हालांकि बाद में पुलिस ने युवक को कदियाही गांव से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि युवक जम्होर का रहनेवाला कुंदन कुमार बताया जाता है. ट्रैक्टर मालिक दीपू के बयान पर एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है. कुंदन को पुलिस ने जेल भेज दिया है. थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने बताया कि इस वारदात में दो अन्य व्यक्ति भी शामिल हैं. उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जारी है. इधर, भरूब गांव के नारायण सिंह को पुलिस ने मंगलवार की सुबह गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि उनपर विवाद का आरोप है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >