चांद बिगहा से मनिका तक नहर की होगी उड़ाही
औरंगाबाद (कोर्ट): रफीगंज विधानसभा में मदनपुर प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रमोद कुमार सिंह ने नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सोमवार को किया. मनिका गांव से इसकी शुरुआत हुई. भाजपा नेता कार्यकर्ताओं के साथ यहां ग्रामीणों की समस्याओं भी सुनी. इस दौरान ग्रामीणों ने सिंचाई की समस्या होने की […]
औरंगाबाद (कोर्ट): रफीगंज विधानसभा में मदनपुर प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रमोद कुमार सिंह ने नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सोमवार को किया. मनिका गांव से इसकी शुरुआत हुई. भाजपा नेता कार्यकर्ताओं के साथ यहां ग्रामीणों की समस्याओं भी सुनी. इस दौरान ग्रामीणों ने सिंचाई की समस्या होने की बात कही. इसपर भाजपा नेता ने अपने निजी पैसे से चांद बिगहा से मनिका गांव तक नहर की उड़ाही कराने की घोषणा की.
उन्होंने कहा कि इस नहर की उड़ाही हो जाने से किसानों को सिंचाई में काफी सहूलियत होगी. उन्होंने जल्द ही कार्य प्रारंभ कराने का आश्वासन दिया. भाजपा नेता अपने दौरा के क्रम में घटराइन पंचायत के ङिाकटिया गांव भी पहुंचे. यहां उन्होंने भैरो बाबा मंदिर के निर्माण में 25 हजार रुपये का सहयोग दिया. इसके बाद दुगूल गांव में एमटीएस क्रिके ट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में भाजपा नेता शामिल हुए. फाइनल मैच सोनारचक व कासमा गांव के बीच खेला गया.
दोनों टीमों को भाजपा नेता पांच-पांच सौ रुपये का पुरस्कार व खिलाड़ियों को कप प्रदान किया. उन्होंने कहा कि जिले में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है. बस उसे निखारने की जरूरत है. इस मौके पर अनिल सिंह, मुकेश सिंह, दिलीप सिंह, विजय सिंह, सुनील गुप्ता, अरुण लाल, अबोध सिन्हा सहित अन्य लोग उपस्थित थे.