ताकि उस जमीन को न तो कोई बेच सके और न ही उसका कब्जा कर सके. जरूरत पड़ने पर गोचर की जमीन पर आवारा पशु को रहने व चारा की व्यवस्था की जायेगी. शहर में जो आवारा पशु सड़क पर घूमते रहते हैं, वैसे पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखने की व्यवस्था करे. पशुओं के साथ क्रूरता करनेवाले लोगों पर भी कार्रवाई होगी. डीएम ने कहा कि मेले से पशु व्यापारी द्वारा जिस तरह से वाहन पर लाद कर पशुओं को लाया जाता है.
पशुओं के साथ क्रूरता करनेवालों पर होगी कार्रवाई : डीएम
औरंगाबाद (नगर): शनिवार को जिलाधिकारी नवीन चंद्र झा ने समाहरणालय में पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक की. इस दौरान बैठक में उपस्थित सदस्यों व पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिले में जहां-जहां पशु हाट मेले लगते हैं, वहां पर सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध होना चाहिए. ताकि पशुओं को वहां पर रहने […]

औरंगाबाद (नगर): शनिवार को जिलाधिकारी नवीन चंद्र झा ने समाहरणालय में पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक की. इस दौरान बैठक में उपस्थित सदस्यों व पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिले में जहां-जहां पशु हाट मेले लगते हैं, वहां पर सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध होना चाहिए. ताकि पशुओं को वहां पर रहने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो सके. डीएम ने जिला पशुपालन पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि जिले में गोचर के लिए जितना जमीन है, उस जमीन को अंचलाधिकारी के माध्यम से भूमि को चिह्न्ति कर सूची तैयार करे.
यदि नियम के विरुद्ध पशु लोडिंग किया जाता है, तो कार्रवाई करे. किसी भी सूरत पर नियमावली का उल्लंघन नहीं करे. बैठक में उपस्थित सदस्य अजीत कुमार सिंह ने कहा कि सुरक्षा सुविधा नहीं मिलने के कारण जम्होर का पशु मेला बंद हो गया. इस पर डीएम ने कहा कि विचार किया जायेगा और फिर से मेला लगाया जायेगा. बैठक में उपस्थित लोगों को आई कार्ड डीएम ने उपलब्ध कराया. बैठक में पुलिस उपाधीक्षक अशोक कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे.