यह संस्थान गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए जहां रिमोट सेंटर के लिए प्रयासरत है. वहीं दूसरी तरफ आइआइटी मुंबई से जुड़ चुका है, तो आइआइटी मद्रास द्वारा अध्ययन केंद्र की स्वीकृति प्राप्त कर चुका है. नये शोध आदि से बच्चों को परिचित कराया जा सकेगा. यह संस्थान भविष्य में रिसर्च एवं डेवलपमेंट डिपार्टमेंट खोलने के लिए प्रयासरत है. इस अवसर पर एसआइटी के नामांकन प्रभारी स्नेहा सिंह ने कहा कि स्पॉट एडमिशन में ट्यूशन फीस आदि में छूट, एडमिशन फीस छूट के साथ एससी-एसटी छात्रों के लिए फ्री एडमिशन के साथ बैंक से लोन दिलाने की व्यवस्था भी संस्थान द्वारा की जाती है. इस मौके पर डॉ कुंदन कुमार, प्रो राज नारायण, प्रो अविनाश सिंह, उपेंद्र कुमार, दीपक कुमार, राजीव कुमार आदि उपस्थित थे. एडमिशन के दौरान सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्रएं भी पहुंचे थे.
सीतयोग के ऑन स्पॉट एडमिशन में उमड़े विद्यार्थी
औरंगाबाद (ग्रामीण). सीतयोग इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी औरंगाबाद द्वारा कोचस शहर के बालाजी लॉज में शुक्रवार को स्पॉट एडमिशन में विद्यार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी. इसका उद्घाटन संस्थान के कुल सचिव डॉ विजय कुमार सिंह ने किया. इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि संस्थान द्वारा चलाये जा रहे स्पॉट एडमिशन प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य […]

औरंगाबाद (ग्रामीण). सीतयोग इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी औरंगाबाद द्वारा कोचस शहर के बालाजी लॉज में शुक्रवार को स्पॉट एडमिशन में विद्यार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी. इसका उद्घाटन संस्थान के कुल सचिव डॉ विजय कुमार सिंह ने किया. इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि संस्थान द्वारा चलाये जा रहे स्पॉट एडमिशन प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य छोटे-छोटे शहरों व कस्बों के मेधावी छात्र-छात्राओं को न्यूनतम फी में शिक्षा का अवसर उपलब्ध कराना है.
सासाराम में स्पॉट एडमिशन आज
सीतयोग इंस्टीट्यूट का स्पॉट एडमिशन कैंप रविवार को सासाराम में लगाया जायेगा. संस्थान के सचिव राजेश कुमार सिंह ने बताया कि काली स्थान के समीप फूड प्लाजा में यह कैंप लगाया जा रहा है. इसमें नामांकन के लिए विशेष छूट की व्यवस्था की गयी है.