आचार संहिता उल्लंघन करनेवालों पर होगी कार्रवाई

औरंगाबाद (नगर): समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में राजनीति दलों के जिलाध्यक्षों के साथ होने वाली बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर सोमवार को उप निर्वाची पदाधिकारी जय किशोर सिंह ने समीक्षात्मक बैठक की. इस दौरान उप निर्वाची पदाधिकारी ने जिलाध्यक्षों को निर्देश देते हुए कहा कि विधान परिषद चुनाव की तिथि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित […]

औरंगाबाद (नगर): समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में राजनीति दलों के जिलाध्यक्षों के साथ होने वाली बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर सोमवार को उप निर्वाची पदाधिकारी जय किशोर सिंह ने समीक्षात्मक बैठक की. इस दौरान उप निर्वाची पदाधिकारी ने जिलाध्यक्षों को निर्देश देते हुए कहा कि विधान परिषद चुनाव की तिथि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कर दी गयी है. 11 जून से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी और अगले माह सात जुलाई को मतदान जिले के सभी 11 प्रखंडों में कराया जायेगा. प्रत्याशी आचार संहिता का उल्लंघन नहीं करे, इस पर विशेष रूप से जिला प्रशासन की नजर है.

जो भी प्रत्याशी चाहे जिस दल के हों, वे लोग आचार संहिता का पालन करें. इसके लिए सभी बीडीओ व थानाध्यक्षों को आदेश दिया गया है कि जो भी प्रत्याशी कानून का उल्लंघन करेंगे, वैसे प्रत्याशियों को चिह्न्ति करते हुए उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करना सुनिश्चित करें. बैठक के दौरान राजनीतिक दल के जिलाध्यक्षों ने कहा कि बीएलओ अपने स्वेच्छा से कार्य करते हैं. इस पर उप निर्वाची पदाधिकारी ने कहा कि यदि ऐसी शिकायत है तो लिखित रूप से दे, कार्रवाई की जायेगी.

ये डालेंगे वोट
विधान परिषद के चुनाव में 28 जिला पार्षद, 287 पंचायत समिति सदस्य, 204 मुखिया, 2859 वार्ड सदस्य, 33 नगर पर्षद के वार्ड पार्षद, दाउदनगर के 23 वार्ड पार्षद, रफीगंज के 16 वार्ड पार्षद, नवीनगर नगर पंचायत के 14 वार्ड पार्षद मताधिकार का प्रयोग करेंगे. बैठक में जदयू जिलाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह, राजद जिलाध्यक्ष कौलेश्वर प्रसाद सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह, त्रिभुवन सिंह, अशोक मेहता, अनूप ठाकुर प्रमुख रूप से उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >