पानी की गंभीर समस्या पर सांसद ने डीएम को लिखा पत्र

औरंगाबाद (ग्रामीण). औरंगाबाद शहर में पेयजल की गंभीर समस्या व ‘प्रभात खबर’ में लगातार नगर पर्षद के विभिन्न वार्डो में पेयजल संकट से संबंधित छप रही खबरों पर सांसद सुशील कुमार सिंह ने गंभीरता दिखायी है. सांसद ने जिलाधिकारी नवीन चंद्र झा को एक पत्र लिख कर पेयजल संकट का समाधान करने की बात कही […]

औरंगाबाद (ग्रामीण). औरंगाबाद शहर में पेयजल की गंभीर समस्या व ‘प्रभात खबर’ में लगातार नगर पर्षद के विभिन्न वार्डो में पेयजल संकट से संबंधित छप रही खबरों पर सांसद सुशील कुमार सिंह ने गंभीरता दिखायी है. सांसद ने जिलाधिकारी नवीन चंद्र झा को एक पत्र लिख कर पेयजल संकट का समाधान करने की बात कही है.

सांसद ने डीएम को ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा है कि हाल के दिनों में शहर में पेयजल की समस्या अत्यंत गंभीर हो गयी है. भू-जल स्तर के अप्रत्याशित रूप से नीचे जाने के कारण यह समस्या दिनों-दिन गंभीर होती जा रही है. लोगों के घरों में लगे चापाकल, मोटर पंप बंद हो चुके है, या पहले की तुलना में उससे आधे से भी कम पानी निकल रहा है. इस संकट के कारण कुछ लोग तो शहर छोड़कर गांव जा चुके हैं. पिछले कई सप्ताह से पेयजल संकट समाचार पत्र में प्रमुखता से छप रही है. इसमें कई कारण बताये जा रहे है. कारण जो भी हो. इसकी जांच के साथ-साथ निदान पर भी गंभीरता से विचार व कार्रवाई होनी चाहिए.

सांसद ने अफसोस जाहिर करते हुए कहा है कि इस संकट से उबरने की जो गंभीरता दिखनी चाहिए व कही दिख नहीं रही है. या अभी तक जो भी कार्रवाई हुई है वह जनप्रतिनिधियों या जनता को इसकी जानकारी जिला प्रशासन द्वारा नहीं दी गयी है. सांसद के रूप में प्रतिनिधि होने के साथ-साथ औरंगाबाद का निवासी हूं और गवाह भी हूं कि पिछले 40 वर्षो से भी ज्यादा समय से इस प्रकार से जल संकट औरंगाबाद में कभी नहीं हुआ. शहर की जनसंख्या बढ़ने के कारण ज्यादा मात्र में जल का दोहन होना स्वाभाविक है, लेकिन इस आवश्यकता की पूर्ति के लिए कभी भी यहां के जन प्रतिनिधियों के साथ बैठ कर विमर्श नहीं किया गया. शहर में आवश्यकता के अनुरूप शहरवासियों के लिए जल की व्यवस्था अगर की गयी है, तो उसे सार्वजनिक कर जनता को बताना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >